गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान के साथ डिहाइड्रेशन एक गंभीर समस्या बन जाती है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिलती है। डिहाइड्रेशन के कारण डायरिया, उल्टी, थकावट और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) को सबसे प्रभावी उपाय मानते हैं। यह शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करता है। लेकिन इन दिनों बाजार में नकली ORS पाउच की बिक्री बढ़ने लगी है, जो न केवल बेअसर होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी नुकसानदायक हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है कि आप जो ORS खरीद रहे हैं, वह असली हो। तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि असली और नकली ORS की पहचान कैसे कर सकते हैं? साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. अनु अग्रवाल, न्यूट्रिशनिस्ट और ‘वनडाइटटुडे’ की फाउंडर सवाल- ORS क्या होता है? जवाब- ORS यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन एक खास तरह का घोल होता है, जिसमें चीनी, नमक और साफ पानी सही अनुपात में मिलाए जाते हैं। यह शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स (जैसे सोडियम और पोटेशियम) की कमी को तेजी से पूरा करता है। डायरिया, उल्टी या हीट स्ट्रोक जैसी स्थितियों में जब शरीर बहुत सारा पानी खो देता है, तब ORS पीना काफी फायदेमंद होता है। सवाल- नकली ORS क्या होता है? जवाब- नकली ORS वे पाउडर या ड्रिंक होते हैं, जो दिखने में असली ORS जैसे लगते हैं, लेकिन इनमें जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स (नमक और ग्लूकोज) सही मात्रा में नहीं होते हैं। कई बार ये सिर्फ मीठे ड्रिंक्स होते हैं, जिनमें ज्यादा चीनी और बहुत कम नमक होता है। इन्हें पीने से शरीर को सही पोषण नहीं मिलता है। सवाल- नकली ORS पीना कितना खतरनाक है? जवाब- नकली ORS शरीर के लिए फायदेमंद नहीं, बल्कि नुकसानदायक हो सकता है। इसके चलते डायरिया या डिहाइड्रेशन की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह जानलेवा भी हो सकता है। इसके कुछ प्रमुख नुकसान नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- सवाल- नकली ORS की पहचान कैसे कर सकते हैं? जवाब- नकली ORS की पहचान करना बेहद आसान है। सबसे पहले असली ORS पर ‘WHO फॉर्मूला’ लिखा होता है, जो यह बताता है कि यह सही मात्रा में शक्कर और सोडियम का संतुलन बनाए रखता है। इसके अलावा अगर पैकेट पर FSSAI का लोगो है तो वह असली ORS नहीं, बल्कि एक एनर्जी ड्रिंक है। असली ORS दवा के रूप में बिकता है, जबकि नकली ORS को फूड प्रोडक्ट के रूप में बेचा जाता है। सवाल- ORS खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- कुछ दुकानदार अनजाने में या अधिक मुनाफे के चक्कर में एनर्जी ड्रिंक्स को ORS बताकर बेच देते हैं। नकली ORS सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए जब भी आप ORS खरीदने जाएं कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, ताकि आप सही और सुरक्षित ORS चुन सकें। सवाल- घर पर ORS का घोल कैसे बना सकते हैं? जवाब- घर पर ORS का घोल बनाना बहुत आसान है। इसके लिए आपको बस कुछ साधारण चीजों की जरूरत होती है। बनाने का आसान तरीका: 1. एक साफ बर्तन में 1 लीटर पानी लें। 2. उसमें 6 चम्मच चीनी और 1 चुटकी नमक डालें। 3. अच्छे से मिलाकर घोल तैयार करें। 4. अब इसे तुरंत पिएं, ताकि इसका प्रभाव सही रहे। सवाल- ORS का घोल कब तक सुरक्षित रहता है? जवाब- ORS का घोल बनाने के बाद उसे तुरंत ही पीना चाहिए क्योंकि समय के साथ इसका प्रभाव कम हो सकता है। सामान्य तौर पर अगर ORS का घोल कमरे के तापमान पर रखा जाए तो यह 24 घंटे तक सुरक्षित रह सकता है। लेकिन गर्मियों में या अधिक तापमान में ORS का घोल जल्दी खराब हो सकता है, इसलिए इसे ठंडी जगह पर रखें। अगर घोल का रंग, गंध या स्वाद बदल जाए तो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए और नया घोल बनाना चाहिए। सवाल- ORS कितनी बार और कितनी मात्रा में पीना चाहिए? जवाब- डॉ. अनु अग्रवाल बताती हैं कि ORS को पीने की मात्रा और बार-बार लेने की सलाह स्थिति के अनुसार बदल सकती है। सामान्य तौर पर बच्चों को हर 1-2 घंटे में 50-100ML ORS दिया जा सकता है। खासकर अगर वे दस्त या उल्टियों से परेशान हैं। एडल्ट के लिए 1-2 घंटे में 200-400ML ORS दिया जा सकता है, खासकर जब डिहाइड्रेशन की स्थिति हो। हालांकि यह सलाह स्थिति और शरीर की जरूरतों के हिसाब से बदल सकती है। अगर यदि लक्षण गंभीर हों तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। ORS का ज्यादा सेवन भी शरीर में सोडियम और शक्कर का संतुलन बिगाड़ सकता है, इसलिए इसकी सही मात्रा जरूरी है। सवाल- ORS को पानी में मिलाकर पीने की सलाह क्यों दी जाती है? जवाब- ऐसा इसलिए है क्योंकि यह शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे सोडियम, पोटेशियम) का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। जब शरीर में डिहाइड्रेशन होता है, तो ORS के मिश्रण से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जो पानी की कमी और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को सही करते हैं। सवाल- क्या बच्चे और बुजुर्गों को अलग ORS देना चाहिए? जवाब- नहीं, फॉर्मूला एक जैसा होता है, बस मात्रा उम्र के अनुसार दी जाती है। बच्चों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार दें। डॉक्टर से सलाह जरूर लें। …………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़ें… जरूरत की खबर- नारियल पानी पीने के 10 फायदे: गर्मी के लिए है अमृत, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कितना पीना सुरक्षित और किन्हें नहीं पीना चाहिए नारियल पानी गर्मी के लिए एक बेहतरीन सुपरड्रिंक है। तेज धूप में पसीने के कारण शरीर से सोडियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। नारियल पानी इन इलेक्ट्रोलाइट्स का नेचुरल और रिच सोर्स है, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। पूरी खबर पढ़िए…