मानसून के दौरान हुई तेज बारिश के कारण मणिपुर में 1.64 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इंफाल पश्चिम जिले में बाढ़ में बहे व्यक्ति की मौत हुई। यहां के 56 हजार लोग बाढ़ के कारण परेशानी से जूझ रहे हैं। इंफाल पूर्वी जिले के कई इलाकों में 4 दिनों से पानी भरा हुआ है। राज्य में 35 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 4 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया। 77 राहत शिविर खोले गए हैं। बीते 4 दिन में 100 से ज्यादा लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। नगालैंड को मणिपुर से जोड़ने वाला NH-2 का 50 मीटर का हिस्सा धंस गया। मिजोरम सरकार ने टूरिस्ट्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि राज्य में 24 मई तेज बारिश जारी है। ऐसे में 13 जून यहां न आएं। 24 मई से 3 जून तक 11 दिनों के दौरान बारिश के कारण 626 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। असम में बाढ़ की स्थिति और खराब होने से 6 और लोगों की मौत हो गई। इस साल की बाढ़-लैंडस्लाइड में मरने वालों आंकड़ा 17 हो गया है। राज्य के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। 6 लाख से जयादा लोग परेशानी झेल रहे हैं। राज्य में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हैलाकांडी में कटाखाल नदी का जलस्तर सबसे अधिक है। दिल्ली में आज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। इस साल मई महीने में दिल्ली में रिकॉर्ड 186.4 mm बारिश हुई, जिसमें 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2008 में मई महीने में 165 mm बारिश हुई थी। राज्यों से मौसम की तस्वीरें... राज्यों के मौसम का हाल... राजस्थान: जयपुर का तापमान बारिश के कारण 6.8 डिग्री तक गिरा, आज 29 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम बदल गया है। बारिश-आंधी के कारण तापमान गिरा है। लू से भी राहत मिली है। बुधवार को जयपुर सहित 29 जिलों में आंधी-बारिश यलो अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जयपुर का दिन का तापमान करीब 6.8 डिग्री तक गिरकर 30.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पूरी खबर पढ़ें... मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में 60Km/घंटा रहेगी आंधी की रफ्तार, भोपाल, इंदौर-जबलपुर में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी बना रहेगा। ग्वालियर-नर्मदापुरम समेत 17 जिलों में 60Km प्रतिघंटा रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है। वहीं, पूरे प्रदेश में कहीं बादल छाए रहेंगे तो कहीं तेज आंधी-बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें... उत्तर प्रदेश: 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 49 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट, 24 घंटे में बहराइच का पारा 8 डिग्री गिरा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में आज भारी बारिश की चेतावनी है। साथ ही 49 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। यहां हल्की बारिश का भी अनुमान है। मंगलवार को प्रदेश के 18 शहरों में 0.3 मिमी बारिश हुई। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें... हरियाणा: 4 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, स्कूल के पास गिरे बिजली के पोल, बाइक एजेंसी की दीवार क्षतिग्रस्त हरियाणा में मंगलवार दोपहर बाद मौसम बदला। गुरुग्राम में तेज बारिश हुई। अंबाला, फरीदाबाद और फतेहाबाद में हल्की बारिश हुई। झज्जर, सोनीपत, सिरसा और कैथल की पूंडरी में आंधी चली। बुधवार को कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में धूल भरी हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें...