नमस्कार, कल की बड़ी खबर RCB की जीत के बाद बेंगलुरु में हुए सेलिब्रेशन से जुड़ी रही, यहां भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं सरकार ने अक्टूबर 2026 से जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया है। सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में... ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. RCB की जीत के जश्न में भगदड़, 11 मौतें; CM सिद्धारमैया बोले- स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग पहुंचे, हम तैयार नहीं थे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के बाद बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, 33 लोग घायल हो गए। हादसा चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुआ, जब विधानसभा में टीम का सम्मान समारोह चल रहा था। कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने कहा, 'स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोगों की भीड़ थी, स्टेडियम की कैपेसिटी 35 हजार लोगों की थी। हादसे ने जीत की खुशी मिटा दी, यह नहीं होना चाहिए था।' भगदड़ की वजह: RCB की जीत के बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड होनी थी। बेंगलुरु विधानसभा से चिन्नास्वामी स्टेडियम के बीच 2.5 किमी रास्ते में करीब 3 लाख फैंस जमा हो गए। भीड़ कंट्रोल से बाहर हुई तो बेंगलुरु पुलिस ने परेड की इजाजत नहीं दी। लोगों के बीच स्टेडियम की घुसने की होड़ थी। एक छोटे गेट पर दबाव इतना बढ़ा कि वह टूट गया और भगदड़ मच गई। कई लोगों ने स्टेडियम की दीवार और छत पर भी चढ़ने की कोशिश की।पढ़ें पूरी खबर... 2. चार राज्यों में अक्टूबर 2026 से जातीय जनगणना; बाकी राज्यों में 1 मार्च 2027 से होगीकेंद्र सरकार ने 2 फेज में जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय ने बताया कि पहला फेज 1 अक्टूबर 2026 से शुरु होगा, जिसमें 4 पहाड़ी राज्य- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं। 1 मार्च 2027 से दूसरा फेज शुरू होगा, जिसमें देश के बाकी राज्यों में जातीय जनगणना शुरू होगी। जनसंख्या की गणना कब से होगी, इसकी जानकारी 16 जून 2025 को आ सकती है। आजादी के बाद पहली जातीय जनगणना: केंद्र ने 30 अप्रैल 2025 को जातीय जनगणना कराने का ऐलान किया था। देश में आजादी के बाद यह पहली जातीय जनगणना होगी, जिसे मूल जनगणना के साथ ही कराया जाएगा। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल जाति जनगणना कराने की मांग करते रहे हैं। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी। इसे हर 10 साल में किया जाता है, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण 2021 में टाल दिया गया था।पढ़ें पूरी खबर... 3. कोरोना का नया वैरिएंट 27 राज्यों में फैला, 44 मौतें; केरल में सर्दी-जुकाम पर कोविड टेस्ट अनिवार्य देश में कोरोना के 4300 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। कोरोना के नए वैरिएंट्स से देश में जनवरी से अब तक 44 मौतें हो चुकी हैं। 37 मरीजों की मौत बीते 5 दिन में हुई है। केरल में सबसे ज्यादा 1373 एक्टिव केस हैं, यहां सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर... 4. केदारनाथ-बद्रीनाथ में भारी बारिश, रास्ते ब्लॉक; मिजोरम में 11 दिन में 626 लैंडस्लाइड, 5 मौतें उत्तराखंड और हिमाचल में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम के रास्तों में बड़े पत्थर गिरने से रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में पिछले 2 हफ्तों से लगातार बारिश हो रही है। बीते 11 दिन में मिजोरम में 626 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुईं, जिसमें 5 लोग मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 5. पंजाब का एक और यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, ISI एजेंट्स से संपर्कपंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया। उसके यूट्यूब चैनल 'जान महल' पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वह 3 बार पाकिस्तान जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, वह ISI एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। वह यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी उच्चायोग से निकाले गए अफसर से भी कॉन्टैक्ट में था। 8 लोग जासूसी के आरोप में पकड़े जा चुके: पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने बीते एक महीने में पंजाब से 8 लोगों को जासूसी के आरोप में अरेस्ट किया है। ये सभी आरोपी पाकिस्तानी एजेंटों के साथ लगातार संपर्क में थे।पढ़ें पूरी खबर... 6. संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, केंद्रीय मंत्री रिजिजू बोले- ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयारसंसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी। रिजिजू ने कहा कि सरकार पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को तैयार हैं। साथ ही बताया कि सत्र के दौरान जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश हो सकता है। आमतौर पर संसद सत्र 3 तरह के होते हैं.. संसद के दो सत्रों के बीच का 6 महीने से अधिक का गैप नहीं हो सकता। संसद के सत्र को बुलाने और स्थगित करने की शक्ति राष्ट्रपति के पास होती है। राष्ट्रपति को विशेष सत्र बुलाने का भी अधिकार है। पढ़ें पूरी खबर... 7. यूक्रेन का दावा- रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाला ब्रिज उड़ाया, 1100KG विस्फोट का इस्तेमाल किया यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस (SBU) ने दावा किया है कि उसने रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले कर्च ब्रिज को उड़ा दिया है। हमले में 1100 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, रूसी मिलिट्री ब्लॉगर्स ने कहा कि यह हमला नाकाम रहा। कर्च ब्रिज को रूस ने साल 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद 21 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाया था। यह रूस के ट्रांसपोर्ट को क्रीमिया से जोड़ने वाला एकमात्र सीधा रास्ता है। ब्रिज पर 3 साल में तीसरी बार हमला: यूक्रेन में 2022 और 2023 में भी क्रीमिया पुल पर दो बार हमला किया था। पुल में सड़क और रेल रूट अलग-अलग बनाए गए हैं, जो कंक्रीट के खंभों पर टिके हैं। फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के दौरान रूस ने इस पुल का इस्तेमाल क्रीमिया पहुंचने और फिर यूक्रेन के खेरसॉन और ज्पोरिजिया क्षेत्रों पर कब्जा करने के लिए किया था।पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... ₹14.50 लाख के नोटों की माला लूटी, शादी के लिए किराए पर ली थी राजस्थान के अलवर में दूल्हे के लिए किराए पर लाई गई ₹14.5 लाख की नोटों की माला लूट ली गई। शादी के बाद माला लौटाने के लिए ले जाई जा रही थी तभी लुटेरे कार से आए। उन्होंने बाइक सवार को टक्कर मारी और माला लेकर फरार हो गए। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को बिजनेस में अच्छा फायदा होने के योग हैं। वृश्चिक राशि वालों की इनकम बेहतर होगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें...