देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में पिछले 24 घंटे में 11 जगह बादल फटा। बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, 16 लोग लापता हैं। वाराणसी में गंगा हर घंटे 50mm की रफ्तार से बढ़ रही है। 24 घंटे में जलस्तर 2 मीटर तक बढ़ा है। गंगा का पानी मणिकर्णिका घाट तक आ गया है। जिससे गंगा द्वार घाट से संपर्क टूट गया है। बारिश से तबाही की तस्वीरें... देशभर में 1 जुलाई को हुई बारिश मैप में देखिए... देशभर में बारिश से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए...