भास्कर अपडेट्स:पौधारोपण पर असम और मेघालय में सीमा विवाद, 400 लोगों ने पौधे उखाड़े, तोड़फोड़ और आगजनी की

Wait 5 sec.

असम-मेघालय के बीच सीमा विवाद फिर से उभर आया है। लापांगाप में असम के पौधारोपण अभियान का ग्रामीणों ने विरोध किया। 400 लोगों ने पौधे उखाड़े और आगजनी की। घटना मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स और असम के कार्बी आंगलोंग के बीच हुई। कार्बी आंगलोंग ऑटोनॉमस काउंसिल ने पौधारोपण किया था। खासी स्टूडेंट्स यूनियन ने असम पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया। आज की अन्य बड़ी खबरें... बेल के बाद भी जेल में रखने पर 5 लाख रुपए मुआवजा सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बेल के बावजूद आरोपी को जेल में रखना संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत दी गई व्यक्तिगत स्वतंत्रता का उल्लंघन है। कोर्ट ने एक आरोपी को जमानत के दो महीने बाद तक जेल में रखने पर यूपी सरकार पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही, आरोपी को 5 लाख रु. मुआवजा देने को कहा है।