जबलपुर-भोपाल के बीच दूरी 312 से घटाकर 255 किमी करने की योजना है। 14,000 करोड़ की लागत से हाई-स्पीड ग्रीन फील्ड कॉरिडोर बनाया जाएगा। नौरादेही जंगल के बीच नया मार्ग प्रस्तावित है, लेकिन वन भूमि अधिग्रहण चुनौतीपूर्ण होगा। मार्ग के विकल्पों के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाएगा।