व्हाइट राइनो

Wait 5 sec.

व्हाइट राइनो - Drishti IAS नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करेंध्यान दें:होमडेली अपडेट्सरैपिड फायरPrev Next25 Feb 20253 min readस्रोत: PhysOrgनॉर्दन व्हाइट राइनो (उत्तरी सफेद गैंडा) विलुप्त हो चुके हैं, वर्तमान में केवल 2 मादाएँ जीवित हैं। हालाँकि, इन-विट्रो फर्टिलाइज़ेशन (IVF) में प्रगति के कारण इनकी उप-प्रजातियों को बचाया जा सकता है, जिसके तहत प्रत्यारोपण हेतु 36 भ्रूण सफलतापूर्वक तैयार किये गए हैं।IVF: IVF एक प्रजनन तकनीक है जिसमें शरीर के बाहर एग (Egg) को निषेचित कर भ्रूण को महिला के गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जाता है।व्हाइट राइनो (सफेद गैंडा):परिचय:व्हाइट राइनो हाथी के बाद दूसरे सबसे बड़े स्थलीय स्तनपायी हैं।अपने चौड़े ऊपरी होंठ के कारण, इन्हें कभी-कभी चौकोर होंठ वाले गैंडे (Square-lipped rhinoceroses) के रूप में भी जाना जाता है, हालाँकि ये सफेद नहीं होते हैं।उप-प्रजातियाँ और IUCN स्थिति:नॉर्दन व्हाइट राइनो (सेराटोथेरियम सिमम कॉटनी): गंभीर रूप से संकटग्रस्तसाॅउदर्न दक्षिणी व्हाइट राइनो (सेराटोथेरियम सिमम सिमम): निकट संकटग्रस्तप्राकृतिक आवास:सदर्न दक्षिणी व्हाइट राइनो: दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, ज़िम्बाब्वे और केन्या। नॉर्दन व्हाइट राइनो: अब केवल केन्या में ही जीवित हैं।सामाजिक व्यवहार: वे अर्द्ध-सामाजिक और प्रादेशिक होते हैं, जिसमें नर अपने क्षेत्रों की रक्षा करते हैं (गोबर (Dung) से अपने क्षेत्र को चिह्नित करते हैं) और मादाएँ बड़े क्षेत्रों में भ्रमण करती हैं।जहाँ नॉर्दन व्हाइट राइनो समूहों में रहते हैं, वहीँ साॅउदर्न व्हाइट राइनो अधिक सामाजिक होते हैं और बड़े झुंड में रहते हैं।आहार: पूर्णतया शाकाहारी होते हैं तथा छोटी घास का सेवन करते हैं।खतरा: अवैध शिकार, आवास की क्षति, निम्न आनुवंशिक विविधता (विशेष रूप से नॉर्दन व्हाइट राइनो में), तथा जलवायु परिवर्तन, जो उनके आवास और जल स्रोतों को परिवर्तित कर देती हैं।और पढ़ें: स्टेट ऑफ द राइनो, 2023Please enable JavaScript to view the comments powered by Disqus.न्यूज़लेटर सदस्यताएसएमएस अलर्टShare Page