देश के पूर्वी राज्यों में मानसून की एंट्री के बाद से तेज बारिश जारी है। अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम, मिजोरम, असम में बारिश से तबाही जारी है। उत्तरी सिक्किम में लगातार बारिश के कारण करीब 1500 पर्यटक फंसे हैं। मेघालय में बाढ़-लैंडस्लाइड से 4 की मौत हुई। इनमें 3 म्यांमार के रिफ्यूजी शामिल हैं। राज्य के मंगन जिले में तीस्ता नदी में बहे 8 टूरिस्ट की तलाश जारी है। तीस्ता का वाटर लेवल लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण सर्च ऑपरेशन में परेशानी आ रहा है। मंगन एसपी के मुताबिक, कई जगहों पर लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हैं।अरुणाचल में बाढ़-लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 9 लोगों की मौत हुई। सरकार ने पीड़ित परिवारों को 4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया गया है। असम में लगातार बारिश के कारण 17 जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटना हुईं। इसमें 8 लोगों की मौत हुई। 78 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 3 जिलों में रेड अलर्ट है, आठ में ऑरेंज अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के ऊपरी इलाकों से बारिश का पानी आने से राज्य में बाढ़ की स्थिति और बिगढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए आंधी-बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है। 2 जून को सोलन और सिरमौर के लिए अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर में में जम्मू में शनिवार को जमकर बारिश हुई। पहाड़ी इलाकों में बेमौसम बर्फबारी के कारण कई तापमान में गिरावट आई। शाम को किश्तवाड़ के दच्छन इलाके में बादल फटा, इसके कारण कई जानवरों की मौत हो गई। पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ जिलों में 2-3 इंच बर्फबारी हुई। राज्यों से मौसम की तस्वीरें...