तमिलनाडु के तट पर दुर्लभ ‘प्रलय मछली’ (ऑरफिश) का दिखना चर्चा में है! जापानी लोककथाओं में इसे भूकंप का संकेत माना जाता है. मछुआरों ने इस रहस्यमयी मछली को पकड़ा, जिसने स्थानीय लोगों में चिंता और उत्सुकता बढ़ा दी है. वैज्ञानिक इसे मिथ मानते हैं लेकिन इसका सतह पर आना रहस्यमय है. क्या यह संयोग है?