मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के दक्षिणी और पूर्वाेत्तर के राज्यों में ठहरने के चलते उत्तर भारत में दो दिन से तेज गर्मी पड़ रही है। मध्य प्रदेश समेत 7 उत्तरी राज्यों में आज पारा 40°C से 45°C के बीच रिकॉर्ड किया गया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 47.4°C तक जा पहुंचा। इनके अलावा बीकानेर में 46 और मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के नौगांव में तापमान 44.8 डिग्री तापमान रहा। इधर, गंगटोक के पाकयोंग में सेना के जवानों ने MI-17 हेलिकॉप्टरों के साथ चाटेन लैंडस्लाइड में फंसे सभी लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया गया अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ के हालात में शनिवार को भी सुधार हुआ। नदियों का जलस्तर घटने लगा है, जबकि 24 जिलों में 33 हजार लोग अभी भी प्रभावित हैं। अरब सागर से तेजी से आगे बढ़ा मानसून 29 मई तक मुंबई, पुरी, बांग्लादेश होते हुए सिक्किम तक पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद से यह 10 दिन से वहीं अटका हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अब 12 जून से मध्य भारत में मौसमी गतिविधियों में तेजी आ सकती है। इससे मप्र-छग सहित कई राज्यों में प्री-मानसून की अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 9 जून- राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में हीटवेव का अलर्ट है। लू चल सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 10 जून- राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है। लू चल सकती है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की तस्वीरें... राज्यों में मौसम का हाल... एमपी में 10 जून के बाद मानसून की एंट्री:आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट; 9-10 जून को ग्वालियर-चंबल में लू चलेगी मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होगी। इससे पहले प्रदेश में आंधी, बारिश और गरज-चमक के साथ लू भी चलेगी। रविवार को दक्षिणी हिस्से के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि 9 और 10 जून को ग्वालियर-चंबल में हीट वेव यानी, लू भी चल सकती है। इससे पहले शनिवार को इंदौर, नर्मदापुरम-बड़वानी में बारिश हुई। वहीं, 13 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार के 14 जिले में हल्की बारिश की संभावना:अगले तीन दिनों तक परेशान करेगी गर्मी, 11 जून से बदलेगा मौसम बिहार के 14 जिलों में आज यानी रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम सामान्य ही रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 7 जून से 10 जून तक मौसम सामान्य बना रहेगा। इस दौरान किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब में कल से 9 जिलों में हीट वेव:राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में सताएगी गर्मी; बठिंडा में तापमान 42 डिग्री पार पंजाब में 9 जून से लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। औसत अधिकतम तापमान में कल की तुलना में 1.8°C की वृद्धि दर्ज की गई है। ये वृद्धि आज संडे काे भी जारी रहने का अनुमान है। लेकिन राहत की बात है कि मौसम विभाग की ओर से आज के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। पंजाब में तापमान अभी भी सामान्य से 1.9°C कम है। पूरी खबर यहां पढ़ें... छत्तीसगढ़ में अटका मानसून...बस्तर में यलो अलर्ट: 6 दिनों से बारिश नहीं होने से बढ़ी गर्मी, रायपुर-बिलासपुर और दुर्ग संभाग में तापमान 41-44 डिग्री छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है, जिससे बीते 6 दिनों से कई जिलों में न बारिश हुई, न बादल छाए। गर्मी और उमस ने लोग बेहाल है। खासकर रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में दिन का तापमान लगातार 41-44 डिग्री के बीच बना हुआ है। बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें@@@ हरियाणा में कल से 11 जिलों में चलेगी लू:20 दिन बाद आएगा मानसून; 9 शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार हरियाणा में एकाएक फिर गर्मी बढ़ रही है। गर्मी के प्रभाव से उमस बढ़ गई है। शनिवार को हरियाणा के 9 शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं सिरसा सबसे अधिक गर्म रहा। यहां तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है।गर्मी के कारण हरियाणा के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में आज अधिकतम तापमान 41-44°C के बीच दर्ज किया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल में 4 दिन साफ रहेगा मौसम:मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, 7 शहरों का तापमान 35 डिग्री पार; 12 से फिर होगी बारिश हिमाचल प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी इलाकों में इससे गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। प्रदेश के 7 शहरों का तापमान पहले ही 35 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। ऊना का तापमान सर्वाधिक 39.2 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो 11 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इससे ऊंचे क्षेत्रों के तापमान में तीन से चार डिग्री तक का उछाल आएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...