छत्तीसगढ़ में माओवाद के खिलाफ जंग में जवानों को एक और सफलता मिली है। माओवादियों के साथ मुठभेड़ में जवानों ने 45 लाख के इनामी सचिव भास्कर को मार मिराया है। क्षेत्र में जवानों की 2 दिनों में यह दूसरी सफलता है। वहीं 7 माओवादियों ने सरेंडर भी किया है।