देश के उत्तरी इलाकों में एक बार फिर गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में अगले दो दिन तापमान 5 डिग्री तक बढ़ेगा। साथ ही लू भी चल सकती है। राजस्थान के बीकानेर संभाग में 8 से 10 जून तक तापमान 45-46 डिग्री होने की संभावना है, कुछ स्थानों पर लू चल सकती है। साथ ही 30-40 kmph की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। 24 मई को केरल में एंट्री करने वाला मानसून 6 जून तक महाराष्ट्र के विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, ओडिशा और सिक्किम में रुका है। बिहार में प्री-मानसून एक्टिविटीज जारी हैं। हालांकि भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल, बिहार में 10 जून तक मानसून पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश को 15 जून तक मानसून का इंतजार करना पड़ सकता है। अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ के हालात में मामूली सुधार हुआ है। कई नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। चांगलांग सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 6 गांव डूब गए और 2,231 लोग बेघर हो गए हैं। इधर, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 7 दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आंधी, तूफान के साथ बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। देशभर में मौसम से जुड़ी तस्वीरें... राजस्थान में गर्मी, हिमाचल का मौसम खुशनुमाराजस्थान के कुछ हिस्सों में एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। लू का नया दौर लौट सकता है। अगले 7 दिनों तक राजस्थान में बारिश की कोई संभावना नहीं है। 30-40 kmph की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। आंधी-तूफान आने की भी आशंका है। इसके चलते मौसम विभा ने नागरिकों को जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।जाती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में धौलाधार पहाड़ियों पर 5 जून हुई बर्फबारी की वजह से तापमान में भारी गिरावट आई है। धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज हुआ है। यहां बीते एक सप्ताह से रोज दिन बारिश हो रही है। इससे टूरिस्ट्स की संख्या में भी इजाफा हुआ है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम 8 जून- राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। धूल भरी आंधी चल सकती हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी में बारिश और आंधी का अलर्ट है। बाकी राज्यों में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 9 जून- राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में हीटवेव का अलर्ट है। लू चल सकती है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। राज्यों के मौसम का हाल... MP में जून में पहली बार आंधी-बारिश के साथ लू का अलर्ट:ग्वालियर-चंबल में 9-10 को हीट वेव का असर; आज 20 जिलों में गिरेगा पानी मध्यप्रदेश में जून महीने में तेज आंधी और बारिश के साथ हीट वेव यानी, लू का भी असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को ग्वालियर-चंबल के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 2 दिन यानी, 7 और 8 जून को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। शनिवार को 20 जिलों में बारिश होने का अनुमान है। पूरी खबर यहां पढ़ें... यूपी में 9 जून से चलेगी लू:5 दिन रहेगी भीषण गर्मी, 5-6°C तक बढ़ेगा पारा; बांदा 41.4°C के साथ सबसे गर्म मौसम विभाग ने यूपी के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि 7 जून से ड्राइ और गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले चार दिन के दौरान तापमान में 4 से 5°C की बढ़ोतरी के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से, विंध्य क्षेत्र, प्रयागराज और बुंदेलखंड में 9 और 10 जून को लू चलने का भी पूर्वानुमान है। पूरी खबर यहां पढ़ें... राजस्थान के 4 जिलों में 3-दिन लू चलने का अलर्ट:45°C तक पहुंच सकता है तापमान; जयपुर में तेज धूप से 5 डिग्री चढ़ा पारा राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब तापमान फिर से चढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने राज्य में 8 जून से गर्मी के तेवर और तेज होने, पारा 45 डिग्री के पार जाने, हीटवेव (लू) चलने की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। कल बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें... पंजाब में 1.8 डिग्री तापमान चढ़ा:आज आसमान साफ रहेगा और पारा भी चढ़ेगा; 9 जून से राज्य में हीटवेव अलर्ट पंजाब राज्य में तापमान एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की तेज वृद्धि दर्ज की गई है, जो आने वाले दिनों में और भी गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रही है। मौसम विभाग ने 9 जून से राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी के साथ हीट-वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... हिमाचल में 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान:10 जून तक मौसम साफ, सताएगी गर्मी; इसके बाद अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश हिमाचल प्रदेश में 11 जून को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) फिर एक्टिव हो रहा है। हालांकि इसका असर अगले 48 घंटे तक केवल अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही नजर आएगा। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आज से 10 जून तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पूरी खबर यहां पढ़ें... बिहार में 10 जून के बाद भारी बारिश की संभावना:आज 3-4 डिग्री बढ़ सकता है तापमान; आकाशीय बिजली-पेड़ गिरने से भागलपुर-दरभंगा में 4 की मौत बिहार के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा। विभाग की ओर से आज बारिश को लेकर फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम में बदलाव हुआ तो कुछ शहरों में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 से 10 जून तक प्रदेश में बारिश की संभावना बेहद कम है। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री तक इजाफा देखने को मिल सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें... झारखंड के 14 जिलों में हल्की बारिश के आसार:तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा, बादल-बारिश से मिल रही राहत; 20 जून तक आएगा मानसून लगातार हो रही बारिश की वजह से इस साल झारखंड में जितनी गर्मी पड़नी चाहिए थी, उतनी नहीं लग रही है। इधर मौसम विभाग ने कहा है कि आज राज्य के उत्तर-पूर्व के जिले और मध्य हिस्से के जिले में आज भी बारिश हो सकती है। हल्के से मध्यम दर्जे की होने वाली इस बारिश के दायरे में रांची सहित 14 जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... छत्तीसगढ़ के बस्तर में अटका मानसून, 4 डिग्री तक चढ़ा पारा:नारायणपुर-कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा, 3 दिन गर्मी बढ़ेगी, बस्तर संभाग में यलो अलर्ट छत्तीसगढ़ में बीते 5-6 दिनों से मौसम ड्राई होने और बारिश नहीं होने से कई जिलों में तापमान चार डिग्री तक बढ़ गया है। ये ट्रेंड अगले दो से तीन दिन और बने रह सकता है। बता दें कि हफ्तेभर से मानसून नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। दरअसल, मानसून को आगे पुश करने वाले मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ गए हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...