Meerut News: मेरठ में पति से विवाद के बाद घर से निकली महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एक आरोपित महिला को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बहाने एक मकान में ले गया। वहां अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपितों ने महिला को नूरनगर हाल्ट पर छोड़ दिया।