सक्सेस मंत्रा- जिज्ञासा ने बनाया था आइंस्टीन को महान वैज्ञानिक:हर बड़ी खोज के पीछे जिज्ञासा ही तो है, कैसे सीखें सवाल पूछना

Wait 5 sec.

सेब को पेड़ से नीचे गिरते हुए हजारों लोगों ने देखा होगा, लेकिन सबके लिए यह सामान्य बात थी। जब इसे न्यूटन ने देखा, तो उनके मन में सवाल उठा- सेब नीचे ही क्यों गिरता है, ऊपर क्यों नहीं जाता? यही सवाल जिज्ञासा कहलाता है। कुछ जानने, समझने और सोचने की ललक यानी जिज्ञासा से ही बड़ी-से-बड़ी खोज की शुरुआत होती है। ग्रैविटी की इस खोज ने ब्रह्मांड को समझने की परिभाषा बदल दी। ऐसा नहीं है कि न्यूटन बचपन से ही बहुत टैलेंटेड थे, किसी खास स्कूल में पढ़ते थे। वे एक औसत छात्र थे, जो अक्सर अपनी ही दुनिया में खोए रहते थे। उन्हें किसी चीज ने खास बनाया तो वो जिज्ञासा है। उनके भीतर हर चीज को जानने, समझने और गहराई तक खोजने की तीव्र भूख थी। जिज्ञासा यानी वो आग जो आपको रुकने नहीं देती है। वो सवाल जो आपके दिमाग में बार-बार उठता है- "ये कैसे हुआ? ये क्यों है?" इसी तरह के सवालों से कुछ नया सीखने का सफर शुरू होता है। आज 'सक्सेस मंत्रा' कॉलम में हम जिज्ञासा की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि जीवन में सफलता के लिए यह क्यों जरूरी है और इसे अपनी जिंदगी में कैसे शामिल कर सकते हैं? जिज्ञासा क्या है? जिज्ञासा वो भूख है जो आपके दिमाग को चैन नहीं लेने देती है। वो छोटा सा सवाल- "ऐसा क्यों हुआ?" या "इसके पीछे क्या है?"- जो आपको जवाब ढूंढने के लिए मजबूर करता है। बचपन में हम सब जिज्ञासु होते हैं। याद कीजिए, जब आप आसमान को देखकर पूछते थे, "चांद वहां कैसे टंगा है?" या बारिश को देखकर सोचते थे, "पानी ऊपर से कैसे आता है?" जैसे-जैसे हम बड़े होते-होते हैं, ये सवाल कहीं खो से जाते हैं। जिज्ञासा सिर्फ सवाल पूछना नहीं, बल्कि जवाब की तलाश में एक कदम आगे बढ़ना है। ये वो जादू है जो आपको किताबों, लोगों, और अनुभवों से कुछ नया सिखाता है। जिज्ञासा क्यों जरूरी है? सोचिए, अगर आइंस्टीन ने सवाल न पूछे होते तो क्या होता? या स्टीव जॉब्स ने ये न सोचा होता कि फोन को और स्मार्ट कैसे बनाया जाए? जिज्ञासा वो चिंगारी है जो नई सोच को जन्म देती है। ये आपको बेहतर बनाती है, और ये हैं इसके बड़े फायदे: जिज्ञासा के कुछ फायदे विस्तार से समझते हैं- जिज्ञासा से सीखने की रफ्तार बढ़ती है जब हम जिज्ञासु होते हैं तो हमें सीखना बोझ नहीं लगता है। हम किताब खोलते हैं, गूगल करते हैं या किसी से पूछते हैं, क्योंकि हें बस जवाब चाहिए होता है। आप कई बार कोई पूरी किताब एक सिंटिंग में बैठकर पढ़ जाते हैं क्योंकि आपके भीतर उस कहानी का अंत जानने की जिज्ञासा होती है। नया सोचने की ताकत मिलती है हर बड़े आविष्कार की शुरुआत किसी सवाल से होती है। थॉमस अल्वा एडिसन ने बल्ब बनाया क्योंकि वो सोच रहे थे, "रात को उजाला कैसे हो सकता है?" जिज्ञासा ही में आउट ऑफ द बॉक्स सोचने की हिम्मत देती है। बदलाव की चिनगारी बनती है जिज्ञासा आपको रूटीन सोच से बाहर निकालती है। अगर आप हर दिन एक ही काम करते हैं तो जिंदगी एक ही ढर्रे पर चलती रहती है। अगर आपके दिमाग में यह सवाल आ जाए कि कि- "क्या मैं कुछ अलग कर सकता हूं?" तो हीं से सब बदलना शुरू हो जाता है। दिमाग को रखती है तंदुरुस्ती जिज्ञासा हमारे दिमाग को एक्टिव रखती है। ये आपको बोरियत और तनाव से बचाती है। स्टडीज कहती हैं कि जिज्ञासु लोग मानसिक रूप से ज्यादा हेल्दी रहते हैं। जिज्ञासा से जिंदगी में क्या बदलाव आएंगे? जिज्ञासा सिर्फ दिमाग को तेज नहीं करती, ये आपकी जिंदगी में नए रंग भरती है। ये आपको रोजमर्रा की दौड़ से उठाकर एक नई दिशा दिखा सकती है। जो लोग सवाल पूछने की आदत नहीं छोड़ते, वे जिंदगी को सतह से नहीं, उसकी गहराई से जीते हैं। आइए जानते हैं कि जिज्ञासा आपके जीवन में कैसे चार बड़े बदलाव ला सकती है- 1. नए रास्ते खुलेंगे कभी आपने देखा है कि कुछ लोग अपने करियर में अचानक बहुत आगे बढ़ जाते हैं? या कोई आम-सी दिखने वाली महिला, एक दिन अपना छोटा-सा बिजनेस शुरू करके बड़ी मिसाल बन जाती है। इसका राज सिर्फ एक चीज में छिपा होता है, सीखने की जिज्ञासा। जब आप किसी नई चीज में रुचि लेते हैं, तो आपके सामने नए मौके खुद-ब-खुद आने लगते हैं। कई बार, एक छोटा-सा सवाल आपको उस दरवाजे तक पहुंचा देता है, जिसे आप बंद मान चुके थे। 2. प्रॉब्लम सॉल्विंग आसान होगी मुश्किलें हर किसी की जिंदगी में आती हैं। फर्क बस इतना है कि कुछ लोग घबरा जाते हैं और कुछ उन्हें समझने की कोशिश करते हैं। जिज्ञासु व्यक्ति किसी भी समस्या को एक एग्जाम की तरह देखता है, जिसका हल जरूर होगा, बस उसे खोजना है। वो एक ही बात को कई नजरियों से देखता है, दूसरों से पूछता है, रिसर्च करता है। यही वजह है कि जिज्ञासु लोग अक्सर इनोवेटिव और बेहतर डिसीजन मेकर होते हैं। 3. कॉन्फिडेंस बढ़ेगा जानकारी इंसान की सबसे बड़ी ताकत है और जब आप बहुत सारी जानकारी रखते हैं तो आपको खुद पर भरोसा होने लगता है। मान लीजिए आप किसी मीटिंग में हैं और वहां कोई ऐसी बात आती है जिस पर आपने पहले से कुछ पढ़ा-सुना हो। उस पल आप सिर्फ मौजूद नहीं होते, आप असर छोड़ते हैं। जिज्ञासु लोग अंदर से आत्मविश्वास से भरे होते हैं, क्योंकि वे लगातार खुद को अपडेट करते रहते हैं। उनका कॉन्फिडेंस किसी डिग्री का मोहताज नहीं होता, वो उनके रोजाना कुछ सीखने से बनता है। 4. रिश्ते मजबूत होंगे जिज्ञासा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहती। जब आप दूसरों के अनुभवों, उनकी पसंद-नापसंद, उनके नजरिए को समझने में रुचि दिखाते हैं, तो वो महसूस करते हैं कि आप वाकई उनसे जुड़े हैं। हर रिश्ता सिर्फ बोलने से नहीं, सुनने और समझने से गहराता है। जिज्ञासु व्यक्ति रिश्तों में ‘क्लोजनेस’ लाता है, क्योंकि वो दूसरों को समझने के लिए सवाल करता है, सच्ची दिलचस्पी दिखाता है। जिज्ञासा के 5 दुश्मन जिज्ञासा को जिंदा रखने के लिए उसके पांच दुश्मनों से सावधान रहना जरूरी है। सबसे बड़ा दुश्मन होता है डर, चाहे असफलता का हो समाज का। दूसरा है आलस्य, जो हर नई चीज को "कल" पर टाल देता है। नकारात्मक सोच भी बड़ी रुकावट है, जब आप मान लेते हैं कि मुझसे नहीं होगा। ग्राफिक में देखिए- जिज्ञासा बढ़ाने के 5 आसान तरीके अब सवाल ये है कि जिज्ञासा को अपनी जिंदगी में कैसे लाएं? ये हैं 5 आसान टिप्स: सवाल पूछना बंद न करें ..........................ये खबर भी पढ़ेंसक्सेस मंत्रा- समय बैंक बैलेंस की तरह होता है: मनी मैनेजमेंट की तरह करें सही टाइम मैनेजमेंट, यही है सफलता का मूलमंत्र क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग दिन में इतने सारे काम कैसे कर लेते हैं। जब हम इतने काम करना चाहते हैं हमेशा समय कम क्यों पड़ जाता है? क्या उनके पास कोई जादुई छड़ी है? पूरी खबर पढ़िए...