Shri Dada Darbar Khandwa: गुरुपूर्णिमा पर्व के अवसर पर श्रीदादाजी दरबार में दर्शन के लिए चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। 850 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए हैं। शहर में बसों और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर के सीमा क्षेत्रों में चार अलग-अलग बस स्टैंड स्थापित किए।