पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस पर हमला:9 लोगों की मौत; हमलावरों ने बस रोककर किडनेप किया, पहचान के बाद गोली मारी

Wait 5 sec.

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गुरुवार देर रात क्वेटा से लाहौर जा रही एक यात्री बस को हथियारबंद लोगों ने रोककर 9 यात्रियों को अगवा किया और बाद में गोलियों से भून दिया। यह घटना नॉर्थ बलूचिस्तान के सर धक्का इलाके में झोब के पास हुई। जो लंबे समय से चरमपंथियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। झोब के असिस्टेंट कमिश्नर नवीन आलम के मुताबिक, हमलावरों ने बस से यात्रियों को उतारा, पहचान की और फिर 9 लोगों को गोली मार दी। आलम ने बताया कि ये सभी शव बरखान जिले के रेखनी अस्पताल भेजे गए हैं। हत्या का तरीका बताता है कि हमलावर पहले से योजना बनाकर आए थे और टारगेटेड किलिंग कर रहे थे। सरकार भारत समर्थित हमला बता रही बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार इसे भारत समर्थित हमला बता रही है। सरकार ने इस हमले के पीछे उग्रवादी संगठन फितना अल-हिंदुस्तान का हाथ होने की बात कही है। सरकारी प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा यह सिर्फ एक हमला नहीं, निर्दोष पाकिस्तानियों की क्रूर हत्या है। यह फितना अल-हिंदुस्तान की बर्बर सोच का नतीजा है। रिंद ने बताया कि मास्तुंग, कालात और सरदगाई में भी फितना अल-हिंदुस्तान से जुड़े आतंकियों ने हमले किए, लेकिन वहां सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाल लिया। झोब में हमला अंधेरे का फायदा उठाकर किया गया, जिससे हमलावर बच निकले। उन्होंने यह भी बताया कि लोरालाई में भी यात्रियों के अगवा होने की सूचना है और उनके लिए तलाशी अभियान जारी है। जनवरी में बस पर हुए आतंकी हमले में 6 की मौत हुई थी इस साल जनवरी में भी बलूचिस्तान के तुरबत शहर में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने एक बस में बम ब्लास्ट कर दिया था। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 25 घायल हुए थे। हमले के बाद BLA के एक प्रवक्ता ने वीडियो जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली। खबर अपडेट हो रही है...