कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने सड़क सुरक्षा को लेकर खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने अंबेडकर चौक पर इंटरसेप्टर वाहन की सीट पर बैठकर आधुनिक उपकरणों के जरिए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की। एसपी की इस सक्रियता से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और दिनभर शहर में इसकी चर्चा रही।