Galaxy S25 Edge Price Drops: अगर आप कम कीमत पर प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं तो शानदार मौका आ गया है. इस समय सैमसंग के Galaxy S25 Edge स्मार्टफोन पर 40,000 हजार रुपये से अधिक की बचत की जा सकती है. प्रीमियम लुक, दमदार फीचर्स और स्लिम प्रोफाइल वाले फोन पर इस तरह की डील पहले नहीं आई थी और ऐसा मौका दोबारा आना भी मुश्किल है. इस फोन में आपको एकदम लेटेस्ट फीचर्स मिल जाएंगे और बचत का अवसर भी मिल रहा है. आइए इसके फीचर्स और डील के बारे में विस्तार से जानते हैं.Galaxy S25 Edge के स्पेसिफिकेशंसGalaxy S25 Edge में 6.6 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर लगा है, जिसे 12GB रैम के साथ पेयर किया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 200MP का प्राइमरी सेंसर और 12MP का सेंकेडरी सेंसर मिलता है. फ्रंट में वीडियो और सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा लगा हुआ है. 3,900mAh की बैटरी वाले इस फोन में गैलेक्सी एआई फीचर्स भी हैं. सैमसंग ने इस फोन के साथ अल्ट्रा-स्लिम फोन सेगमेंट की शुरुआत की थी और इसके बाद ऐप्पल और टेक्नो समेत कई कंपनियां पतले फोन लॉन्च कर चुकी हैं.फ्लिपकार्ट पर मिल रही धमाकेदार छूटS25 Edge को भारत में 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. अब एक ही झटके में इसकी कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है. फ्लिपकार्ट पर Galaxy S25 Edge अभी 69,999 रुपये में लिस्टेड है. 40,000 रुपये के इस फ्लैट डिस्काउंट के अलावा सेलेक्टेड क्रेडिट कार्ड्स पर 3,500 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है. फ्लिपकार्ट इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है. एक्सचेंज के बाद इस फोन को 53,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है. iPhone 16 पर भी बचत का मौकासैमसंग के S25 Edge की तरह पिछले साल सबसे ज्यादा बिकने वाले ऐप्पल के पॉपुलर मॉडल iPhone 16 पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. iPhone 16 की इस समय कीमत 69,900 रुपये है, लेकिन क्रोमा स्टोर से आप इसे बेहद कम दाम पर खरीद सकते हैं. क्रोमा स्टोर पर बैंक कैशबैक, कूपन, एक्सचेंज वैल्यू और बोनस सब को मिलाकर यह आईफोन 43,490 रुपये में अवेलेबल है. क्रोमा पर यह ऑफर 14 जून तक अवेलेबल रहेगा. इससे पहले आईफोन खरीदकर आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.ये भी पढ़ें-iPhone 18 Pro की बैटरी को लेकर सामने आई नई लीक, फैन्स को लगा बड़ा झटका