ज्वेलर्स का कहना है कि भारत में आर्थिक तंगी जैसे हालात आगे देखने को मिल सकते है। इसके चलते सोने और चांदी की मांग में भारी कमी देखने को मिल रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में भी निवेशकों की रुचि बुलियन में घटने से कामेक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई।