पिछले साल भी इमरान पर रासुका की कार्रवाई की जा चुकी है। इमरान पर पूर्व में पांच प्रकरण गोवध, तीन मारपीट व एक आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। साथ ही पिछले साल ही जिला बदर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। जिला बदर की अवधि समाप्त होने के बाद वह वापस लौटा और फिर से अपने बाड़े में गोवंश काटना शुरू कर दिया था।