मप्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति तो लागू हुई, पर पढ़ाएगा कौन? सरकारी विश्वविद्यालयों में 80% शिक्षकों के पद खाली; अतिथि विद्वानों के भरोसे पढ़ाई

Wait 5 sec.

प्रदेश के 19 सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के 2103 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से केवल 420 पदों पर ही नियमित नियुक्तियां हैं, जबकि 1683 पद खाली पड़े हैं। विश्वविद्यालयों में करीब 80 प्रतिशत शिक्षकों के पद रिक्त हैं।