मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों ने घर में सो रहे तीन लोगों को मार डाला, 7 घरों में लगाई आग

Wait 5 sec.

मणिपुर के कांगपोकपी ज़िले के एक गांव में शुक्रवार सुबह-सुबह हुए हथियारबंद हमले में तीन आम नागरिकों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान लेतखोंगम हाओकिप, टिनमेरी हाओकिप और जांगमिनलाल हाओकिप के तौर पर की गई है।