स्कूल की छत से पंखा गिरने का यह वीडियो भारत नहीं नेपाल का है

Wait 5 sec.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत के एक सरकारी स्कूल में छात्रों के सिर पर पंखा गिर गया, जिससे उनमें से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया.वायरल पोस्ट में क्या लिखा है ? इस पोस्ट में लिखा है कि, "मोदी जी की सरकार है इसलिए सिर्फ पंखा गिरा है वरना तो हवाई जहाज गिर जाता, देश हित में क्या गरीब के तीन बच्चे एक पंखे से चोट भी नहीं खा सकते."इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )सच क्या हैं?: यह दावा भ्रामक है. यह वीडियो नेपाल का है, भारत का नहीं.हमने सच का पता कैसे लगाया ?: Google Lens की मदद से वायरल वीडियो के कीफ्रेम पर 'रिवर्स इमेज सर्च' ऑप्शन का इस्तेमाल करने पर हमें यही वीडियो मिला, जिसे 'Siraj Noorani' नाम के एक X यूजर ने 22 मई को अपलोड किया था. इस वीडियो में बताया गया था कि यह घटना नेपाल के बीरगंज में एक स्कूल में हुई थी.इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "#Nepal- बीरगंज के सिद्धार्थ स्कूल में क्लास चल रही थीं, तभी छत का पंखा गिरने से 7वीं क्लास के दो छात्र घायल हो गए. स्कूल ने बताया कि घटना के बाद छात्रों का इलाज किया गया."X पर मौजूद एक पोस्ट जिसमें कहा गया है कि यह घटना नेपाल की है.गूगल पर इससे सम्बंधित कीवर्ड्स (Nepal Siddhartha school Birgunj fan fell students) सर्च करने पर हमें इस घटना से जुड़ी नेपाल की कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं.'24 Ghanta Nepal' ने 22 मई 2026 को अपने ऑफिशियल Facebook हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा था, "बीरगंज के एक स्कूल में क्लास के दौरान कथित तौर पर सीलिंग फैन गिरने से एक छात्र घायल हो गया, जिससे छात्रों और शिक्षकों के बीच अफरा-तफरी मच गई. इस घटना ने स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत और क्लासरूम के अंदर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं."24 Ghanta Nepal द्वारा Facebook पर अपलोड की गई एक रील.आप इसी तरह की खबरें यहां और यहां देख सकते हैं. निष्कर्ष: नेपाल के बीरगंज में छत से पंखा गिरने के वडियो को भारत का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)'हिंदू शादी में DJ बंद कराने' के दावे से वायरल हो रहे वीडियो का सच