बैतूल: ट्रेन सीट को लेकर विवाद में युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

Wait 5 sec.

मध्य प्रदेश के बैतूल में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों के बीच शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। बोरदेही रेलवे स्टेशन पर रविवार की देर रात पेंचवेली एक्सप्रेस में खूनी झड़प हुई। हमले में छिंदवाड़ा के रहने वाले 18 साल के युवक अली खान की मौत हो गई।