यलो अलर्ट में है छत्तीसगढ़ का उत्तरी और दक्षिणी इलाका, रायपुर सुबह से बादलों के घेरे में

Wait 5 sec.

वर्तमान में मौसम को प्रभावित करने वाली दो मुख्य प्रणालियां सक्रिय हैं। पहली ट्रफ लाइन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चक्रवाती परिसंचरण से शुरू होकर मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा होते हुए उत्तरी तमिलनाडु तक (समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर) बनी हुई है। दूसरी प्रणाली के रूप में उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।