यह है जबलपुर के शुद्ध खोवे की जलेबी, जो एक बार खाए फिर रहा न जाए, मन ललचाए

Wait 5 sec.

शहर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्र तुलाराम चौक पर रामभरोसे होटल में करीब 56 वर्ष से स्वाद की परंपरा आज भी जारी है। इस प्रतिष्ठान में मिलने वाली शुद्ध खोवे की जलेबी जो एक बार खाता है, वह बरबस ही बार-बार खाने खिंचा चला आता है।