इंदौर में मास्टर प्लान की सड़कों के चौड़ीकरण के दौरान तोड़े गए वैध निर्माणों के लिए कांग्रेस ने जन अधिकार यात्रा निकाली। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने उज्जैन की तर्ज पर इंदौर के पीड़ितों को भी बाजार मूल्य से दोगुना मुआवजा देने की मांग की है।