उज्जैन की पावन धरा पर स्थित भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली ‘महर्षि सांदीपनि आश्रम’ अब अपने नए और भव्य स्वरूप में दुनिया के सामने आने वाली है। राज्य सरकार ने आश्रम के एकीकृत विकास और संरक्षण के लिए एक वृहद मास्टर प्लान तैयार किया है।