Mango Kheer: घर में ऐसे बनाएं मैंगो खीर, एक क्लिक में जान लें इसकी पूरी रेसिपी

Wait 5 sec.

Mango Kheer: गर्मियों का मौसम अब अपने चरम पर है और चिलचिलाती धूप व उमस भरे इस समय में हर कोई कुछ ठंडा-ठंडा, कूल-कूल और ताजगी से भरपूर खाने की सोच रहा है. ऐसे में जब आप फ्रिज खोलते हैं तो फलों के राजा आम की खुशबू महकती है, जो दिल को दिल को गार्डन-गार्डन कर देती है. वैसे तो आपने इस मौसम में आम से शेक और आइसक्रीम तो कई बार ट्राई की होगी, लेकिन इस बार आप अपने समर मेन्यू में कुछ बेहद खास और शाही जोड़ सकते हैं और वह और कोई नहीं बल्कि है मलाईदार मैंगो खीर. गर्मी को कहना है बाय तो मैंगो खीर झट से बनाएंमलाईदार मैंगो खीर एक पारंपरिक, धीमी आंच पर पकी चावल की रबड़ीदार खीर और ताजा, मीठे आम के पल्प (प्यूरी) का एक ऐसा लाजवाब और अनोखा कॉम्बिनेशन है, जो मुंह में जाते ही घुल जाता है. इसके साथ ही इसका हर एक चम्मच मलाईदार स्वाद और आम की नेचुरल मिठास से भरपूर होता है. इस गर्मी में चाहे घर पर कोई खास मेहमान आने वाले हों, किटी पार्टी हो या फिर वीकेंड पर परिवार के साथ कुछ कूल-कूल और मीठा खाने का मूड हो यह रेसिपी हर मौके के लिए एकदम परफेक्ट है. इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि ये बेहद कम समय में और रसोई में मौजूद बेसिक चीजों से बनकर तैयार हो जाती है.आइए जानते हैं इस तपती गर्मी में आपके दिल और दिमाग को ठंडक पहुंचाने वाली मलाईदार मैंगो खीर की आसान, इंस्टेंट और परफेक्ट रेसिपी.यह भी पढ़ें: Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपीआवश्यक सामग्रीफुल क्रीम दूध- 1 लीटरबासमती या कतरनी चावल- 1/4 कप (आधे घंटे भीगे हुए)पके हुए आम का पल्प (प्यूरी)- 1 कप (अलफोंसो या दशहरी सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं )चीनी- 4 से 5 बड़े चम्मचइलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मचकटे हुए ड्राई फ्रूट्स- 2 बड़े चम्मचकेसर के धागे- 8-10 (एक चम्मच गुनगुने दूध में भीगे हुए)  बनाने की सुपरफास्ट विधि मैंगो खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन या कढ़ाई में फुल क्रीम दूध डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें. जब तक दूध उबल रहा है, तब तक पहले से भीगे हुए बासमती चावलों का पानी छान लें और उन्हें हाथों से क्रश कर लें या मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें. दूध में पहला उबाल आते ही आंच को धीमा करें और इसमें ये क्रश किए हुए चावल डाल दें. अब चमचे से दूध को लगातार चलाते रहें जिससे चावल बर्तन के निचले हिस्से में चिपके नहीं. धीमी आंच पर इसे तब तक पकाएं जब तक कि दूध घटकर आधा न हो जाए और चावल पूरी तरह से मलाईदार होकर दूध के साथ मिक्स न हो जाएं. इस प्रक्रिया में करीब 15-20 मिनट का समय लगेगा. जब चावल अच्छी तरह पक जाएं, तब इसमें चीनी, इलायची का पाउडर और गुनगुने दूध में भीगे हुए केसर के धागे डालें. फिर इन सबको अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट तक और पकाएं जिससे चीनी पूरी तरह घुल जाए और केसर अपना खूबसूरत रंग छोड़ दे. इसके बाद इसमें कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालकर मिक्स करें और गैस को बंद कर दें. अब इस तैयार खीर को रुम टेंपरेचर पर पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दें. जब खीर पूरी तरह ठंडी हो जाए, तभी इसमें एक कप ताजे आम का गाढ़ा पल्प मिलाएं. क्योंकि गरम खीर में आम डालने से दूध फट सकता है, इसलिए इसे ठंडा करना बहुत जरूरी है. फिर पल्प को अच्छी तरह फेंटकर मिलाने के बाद इसे दो घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और ठंडी-ठंडी मलाईदार मैंगो खीर का आनंद लें. यह भी पढ़ें: Kanpur Famous Mohan Khasta: घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी