Itchy Skin In Summer: रोज नहाते हैं फिर भी गर्मियों में स्किन पर होती है खुजली, ये तरीके आजमाए तो तुरंत मिलेगी राहत

Wait 5 sec.

Why Does My Skin Itch After Showering In Summer: गर्मियों के मौसम में पसीना, धूल और चिपचिपाहट से राहत पाने के लिए ज्यादातर लोग रोज नहाते हैं. कई लोग तो दिन में दो बार भी शॉवर लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद त्वचा में खुजली, रूखापन और जलन की समस्या बनी रहती है. ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर रोज नहाने के बाद भी स्किन में खुजली क्यों हो रही है? एक्सपर्ट के मुताबिक इसकी वजह सिर्फ गर्मी नहीं, बल्कि हमारी कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं।किस कीरण से होती है दिक्कत?पर्सनल केयर के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट innovist के अनुसार, दरअसल, नहाने के दौरान त्वचा की ऊपरी परत से प्राकृतिक नमी कम हो सकती है. जब स्किन अपनी जरूरी नमी खोने लगती है तो उसमें रूखापन, खिंचाव और खुजली महसूस होने लगती है। इस प्रक्रिया को ट्रांसएपिडर्मल वॉटर लॉस कहा जाता है, जिसमें त्वचा से पानी तेजी से बाहर निकलने लगता है और स्किन का प्राकृतिक बैरियर कमजोर पड़ जाता है.साबुन या बॉडी वॉश भी वजहखुजली की एक और बड़ी वजह साबुन या बॉडी वॉश भी हो सकता है. तेज खुशबू वाले या ज्यादा केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इनमें मौजूद सल्फेट्स और अन्य तत्व स्किन के पीएच संतुलन को बिगाड़ देते हैं, जिससे रूखापन और जलन बढ़ सकती है. संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को ऐसे प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए और हल्के, फ्रेगरेंस-फ्री क्लेंजर का इस्तेमाल करना चाहिए.हार्ड वॉटर की भी दिक्कतकुछ इलाकों में हार्ड वॉटर भी समस्या की वजह बन सकता है. ऐसे पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज अधिक मात्रा में होते हैं, जो त्वचा पर परत छोड़ सकते हैं. इससे स्किन में खुजली और रूखापन महसूस हो सकता है. अगर आपके क्षेत्र में हार्ड वॉटर की समस्या है तो शॉवर फिल्टर लगाना फायदेमंद हो सकता है. इसे भी पढ़ें - Summer Fatigue: गर्मियों में बार-बार महसूस हो रही थकान, जान लें यह किस बीमारी का संकेत?तौलिए से रगड़ने से बचना चाहिएनहाने के बाद त्वचा को जोर-जोर से तौलिए से रगड़ना भी नुकसान पहुंचा सकता है. इससे त्वचा में घर्षण बढ़ता है और उसकी नमी कम हो जाती है. एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि नहाने के बाद त्वचा को हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं. इससे स्किन की प्राकृतिक नमी लंबे समय तक बनी रहती है. खुजली से बचने के लिए क्या करें?खुजली से राहत पाने के लिए नहाने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाना बेहद जरूरी है. एक्सपर्ट के अनुसार शॉवर लेने के तीन से पांच मिनट के भीतर बॉडी लोशन या मॉइस्चराइजर लगाने से त्वचा में नमी लॉक हो जाती है और रूखापन कम होता है. इससे खुजली और जलन की समस्या में भी राहत मिल सकती है. अगर खुजली के साथ त्वचा पर लालिमा, छोटे दाने, जलन, सूजन या त्वचा फटने जैसी समस्या भी दिखाई दे रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. लगातार बनी रहने वाली खुजली किसी स्किन समस्या या एलर्जी का संकेत भी हो सकती है.इसे भी पढ़ें- Single Malt Whisky: कैसे पीनी चाहिए सिंगल मॉल्ट व्हिस्की, जानें क्या है इसे पीने का सबसे सही तरीका?Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.