बिलासपुर जिले में च्वाइस सेंटर संचालकों को कमीशन का लालच देकर साइबर ठगी की रकम उनके खातों में डलवाने और बदले में नकद लेकर भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हिर्री क्षेत्र के संचालक देवेन्द्र रजक की शिकायत पर रेंज साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।