सरगुजा जिले के लुंड्रा वन परिक्षेत्र में गुरुवार रात 10 बजे साल चिरान तस्करी का मामला सामने आया। रीरीगढ़ पहाड़ से चार नग साल चिरान-पटरा लेकर आ रहे पिकअप को ग्राम पसेना में ग्रामीणों ने रोक लिया। खुद को घिरता देख दो तस्कर चाबी निकालकर जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने भागने का वीडियो बनाया और वन विभाग को सूचना दी।