बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत तालापारा के संजय नगर में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक युवती और उसके परिवार पर हमला कर दिया। आरोपितों ने युवती के चेहरे और हाथ पर ब्लेड से वार किया तथा बीच-बचाव करने आए स्वजनों को भी पीटा।