मैदान पर चौके-छक्के लगाकर करोड़ों दिलों पर राज करने वाले भारतीय क्रिकेटरों की जिंदगी भी किसी शाही अंदाज से कम नहीं है. इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट से खूब नाम और पैसा कमाया है, जिसका अंदाजा उनके आलीशान घरों को देखकर लगाया जा सकता है. मुंबई में समुद्र के पास बने बंगले से लेकर गुरुग्राम की शानदार प्रॉपर्टी तक, इन घरों की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जाती है. ऐसे में सवाल है कि आखिर किस भारतीय क्रिकेटर के घर की कीमत सबसे ज्यादा है. इस मामले में सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले लिया जाता है.मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर का मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित बंगला क्रिकेटरों के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है. इस घर की अनुमानित कीमत 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. सचिन ने साल 2007 में इस बंगले की जमीन करीब 39 करोड़ रुपये में खरीदी थी. उनका ये घर लगभग 6,000 वर्ग फीट में फैला बताया जाता है. साल 2011 में सचिन अपने परिवार के साथ इस घर में रहने लगे थे.विराट कोहली का घर भी करोड़ों काइस मामले में विराट कोहली का नाम भी चर्चा में रहता है. गुरुग्राम के DLF फेज-1 इलाके में उनका आलीशान बंगला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई गई है. हालांकि, इस रकम की भी ऑफिसियल जानकारी नहीं हुई है. विराट कोहली के पास मुंबई और अलीबाग में भी प्रॉपर्टी है. उनकी अलीबाग वाली प्रॉपर्टी भी अक्सर चर्चा में रहती है.रोहित शर्मा का घर भी है खासभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मुंबई के वर्ली इलाके में समुद्र के सामने एक आलीशान अपार्टमेंट है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इसे साल 2015 में करीब 30 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस घर से अरब सागर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है.किस क्रिकेटर का घर है सबसे महंगासचिन तेंदुलकर के मुंबई वाले बंगले की कीमत 100 से 150 करोड़ रुपये तक बताई जाती है. इस वजह से उनका घर क्रिकेटरों के सबसे महंगे घरों में गिना जाता है. लेकिन, किस क्रिकेटर का घर सबसे महंगा है, इसे लेकर कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं है.यह भी पढ़ें: कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन