इंदौर में एसयूवी ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 19 वर्ष के युवक की मौके पर मौत, दो नाबालिग दोस्त घायल

Wait 5 sec.

संयोगितागंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर एसयूवी ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय ऑटो मैकेनिक आदिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो नाबालिग दोस्त अल्लू (16) और अल्फेज उर्फ रब्बा (17) घायल हो गए।