छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को जांजगीर-चांपा जिले के ऐतिहासिक शिवरीनारायण प्रवास पर रहेंगे। अपने इस विशेष दौरे के दौरान वे शिवरीनारायण मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन करेंगे और महानदी घाट पर भव्य गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके उपरांत वे मेला ग्राउंड में आयोजित प्रतिष्ठित शिवरीनारायण महोत्सव में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था की तैयारियां पूरी की हैं।