रायपुर डब्ल्यूआरएस मैदान में जलेगा 101 फीट का रावण, पहुंचेंगे राज्यपाल और मुख्यमंत्री साय

Wait 5 sec.

राजधानी रायपुर के डब्ल्यूआरएस मैदान में विजयादशमी पर 101 फीट ऊंचे रावण का दहन और भव्य आतिशबाजी होगी। इस ऐतिहासिक दशहरा उत्सव में करीब पांच लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। इस आयोजन में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। भारी भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा, सुगम यातायात, पार्किंग और चिकित्सा के कड़े प्रबंध किए।