देवास में किशोरी से दुष्कर्म के विरोध में ग्रामीणों व समाजजन ने घेरा बरोठा थाना, आरोपी रियाज गिरफ्तार

Wait 5 sec.

अंचल के बरोठा थाना क्षेत्र के डबलचौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में मंगलवार रात समाजजनों व ग्रामीणों ने बरोठा थाने का घेराव किया। इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी रियाज मंसूरी के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अजा-अजजा एक्ट में केस दर्ज करके जांच शुरू की है।