जशपुर: फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, शिक्षक हेमंत बेदी गिरफ्तार, विहिप ने की थी शिकायत

Wait 5 sec.

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में हिंदू देवी-देवताओं और ऋषियों पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट करने के आरोप में शिक्षक हेमंत बेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। करनैल सिंह और विश्व हिंदू परिषद की शिकायत पर 15 अक्टूबर को मामला दर्ज हुआ था। कांसाबेल के ग्राम पतराटोली के आश्रित ग्राम बिहावल में पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।