प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई मोर्चों पर सरकार एक साथ काम कर रही है। नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए जा रहे हैं तो वर्तमान केंद्रों पर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में जबलपुर-भोपाल-इंदौर कॉरिडोर विकसित करने का निर्णय लिया गया है।