फ़्रांस में महंगाई और स्कूलों की बदहाल स्थिति के ख़िलाफ़ शनिवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कई शहरों में हिंसा भड़क उठी. हालात पर क़ाबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.