अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात निवेशकों की ऊंचे दामों पर लेवाल सुस्त रहने से सोना-चांदी वायदा में गिरावट दर्ज की गई। कामेक्स पर सोना वायदा 16 डालर टूटकर 4163 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 82 सेंट घटकर 56.93 डालर प्रति औंस पर बंद हुई।