इंदौर में 25 से ज्यादा घी और खाद्य उत्पाद असुरक्षित, वापस बुलाने के आदेश के साथ इन्हें नहीं खरीदने की अपील की

Wait 5 sec.

खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने वाले 25 से अधिक उत्पादों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। लैब जांच में असुरक्षित पाए जाने के बाद इन उत्पादों का पूरा स्टाक बाजार से वापस मंगाने और बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।