इंदौर में दशहरे की छुट्टियों में घर आ रही छात्रा के सिर पर चढ़ा ट्रक का पहिया, हेलमेट से बची मौसा की जान

Wait 5 sec.

दशहरे की छुट्टियों में हास्टल से घर लौट रही 15 वर्षीय महिमा की शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। छात्रा अपने मौसा मूलचंद के साथ बाइक से घर लौट रही थी। तेज रफ्तार में आए ट्रक ने टक्कर मार दी और छात्रा पहिया के नीचे आ गई। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई।