शनिवार शाम को गरोठ-भानपुरा मार्ग पर स्थित श्री दूधाखेड़ी माताजी मंदिर द्वार से मंदिर वाले मार्ग पर दर्दनाक घटना हो गई। यहां ग्राम असावती से चुनर यात्रा में आए एक छह वर्षीय बालक को गेहूं से भरे ट्राले के चालक ने कुचल दिया। पिछले पहिये में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई।