जिले में नौ अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका की टीम की मदद से वन विभाग द्वारा कृष्ण मृग पकड़कर अन्यत्र भेजे जाने का अभियान चल रहा है। 31 अक्टूबर तक यह अभियानि चलेगा। जिसमें कुल दो हजार कृष्ण मृग पकड़कर अन्यत्र भेजे जाने का लक्ष्य है। अभियान में अब तक सात बार में 537 कृष्ण मृग पकड़कर विभिन्न अभ्यारण्य में भेजे जा चुके हैं।