इंदौर में शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री करवाने के लिए लग रही भीड़, सर्वर की सुस्ती से बढ़ रहा इंतजार

Wait 5 sec.

नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में जमीन, प्लाट, मकान, दुकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। बढ़ते दबाव के बीच पंजीयन कार्यालयों में देर रात तक दस्तावेज पंजीकृत हो रहे हैं, लेकिन सर्वर की धीमी गति से रजिस्ट्री में देरी हो रही है। इससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।