गरबा के लिए ट्राय करें ये ड्रेस कॉम्बिनेशन, सबसे अलग दिखेगा आपका लुक

Wait 5 sec.

नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट का अपना ही मजा होता है. रंग-बिरंगे आउटफिट, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और खूबसूरत हेयरस्टाइल इस त्योहार की रौनक बढ़ा देते हैं. अगर आप भी गरबा नाइट में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो जरूरी नहीं कि हर बार नया चनिया चोली ही खरीदें. अपनी अलमारी में रखे कपड़ों को भी अलग-अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं. इस बार आप ट्राय करें गरबा के लिए कुछ ऐसे ड्रेस कॉम्बिनेशन, जो आपके लुक को खास बना देंगे  हैं. चनिया चोली में दिखेंगी ट्रेडिशनल और खूबसूरतगरबा के लिए चनिया चोली हमेशा से पसंदीदा आउटफिट रहा है. घेरदार स्कर्ट, मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे वाला यह सेट डांस करते समय भी खूबसूरत लगता है. आप मरून, रॉयल ब्लू, पिंक या मैजेंटा जैसे चटक रंग चुन सकती हैं. मिरर वर्क, कच्छी कढ़ाई और रंग-बिरंगे पैचवर्क वाले डिजाइन गरबा के माहौल में खूब जंचते हैं. इसके साथ ऑक्सीडाइज्ड झुमके, चूड़ियां और मोजड़ी पहनकर अपना लुक पूरा करें.अगर आप हर बार रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर बोर हो गई हैं, तो इस बार ऑल ब्लैक लुक ट्राय करें. ब्लैक ब्लाउज के साथ गोल्डन गोटा वर्क वाली लंबी स्कर्ट पहनें. इसके साथ रंग-बिरंगे थ्रेडवर्क वाला दुपट्टा आपके लुक में चार चांद लगा देगा. सिल्वर ज्वेलरी या बड़े झुमके इस कॉम्बिनेशन के साथ अच्छे लगेंगे. यह लुक ट्रेडिशनल होने के साथ थोड़ा मॉडर्न टच भी देगा.गुजराती स्टाइल साड़ी को दें मॉडर्न टचअगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, तो गरबा नाइट के लिए इसे गुजराती स्टाइल में ड्रेप कर सकती हैं. इस स्टाइल में साड़ी का पल्लू आगे की तरफ रखें . मिरर वर्क या गुजराती प्रिंट वाली साड़ी के साथ हैवी ब्लाउज पहनें. कमर पर ऑक्सीडाइज्ड बेल्ट लगाकर लुक को थोड़ा मॉडर्न टच भी दे सकते हैं यह भी पढ़ें : काली साड़ी के साथ इन चूड़ियों से सजाएं अपनी कलाई, कमाल की है मैचिंग कुछ हट के भी करें ट्राय अगर आप चनिया चोली या साड़ी नहीं पहनना चाहतीं, तो अनारकली सूट भी अच्छा ऑप्शन है. बंधानी प्रिंट, गोटा पट्टी या ट्रेडिशनल कढ़ाई वाला अनारकली सूट गरबा के लिए खूबसूरत लगेगा. इसके साथ बड़े झुमके, चूड़ियां और जूती पहन कर लुक को पूरा करें . हल्का दुपट्टा चुनें, ताकि डांस करते समय उसे बार-बार संभालना न पड़े.अगर आप आरामदायक और थोड़ा हटकर आउटफिट चाहती हैं, तो कुर्ती के साथ लंबी घेरदार स्कर्ट ट्राय करें. चाहें तो स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप भी पहन सकती हैं. रंगों और प्रिंट का कॉम्बिनेशन ऐसा चुनें, जो एक-दूसरे के साथ अच्छा लगे. यह लुक कॉलेज जाने वाली लड़कियों और उन महिलाओं के लिए अच्छा विकल्प है, जो ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं.ज्वेलरी और हेयरस्टाइल से पूरा करें लुकगरबा आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड चोकर, मिरर वर्क वाले झुमके, चूड़ियां और कमरबंद पहन पहने . बालों में चोटी के साथ परांदा या हेयर चेन लगाएं. खुले बाल पसंद हैं, तो उन्हें अच्छी तरह सेट करें, ताकि डांस करते समय परेशानी न हो. सबसे जरूरी बात, ऐसे फुटवियर चुनें जिनमें आप आसानी से गरबा  कर सकें. इस तरह सही आउटफिट और थोड़ी-सी स्टाइलिंग से आप गरबा नाइट का  खास लुक तैयार है यह भी पढ़ें : हर ड्रेस के साथ मैच हो जाती हैं कश्मीरी चूड़ियां, खिल जाएंगी गोरी कलाइयां