बिलासपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। अब मकान या दुकान किराए पर देने से पहले मकान मालिकों को किराएदार की पूरी जानकारी संबंधित थाने में देनी होगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल द्वारा जारी इस आदेश का पालन न करने पर मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।