जशपुरनगर में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस की कार्रवाई, डायल-112 पर हमला करने वाला योगेश भगत गिरफ्तार, दुष्कर्म आरोपी भी पकड़ाया

Wait 5 sec.

जशपुर के लोदाम थाना क्षेत्र के मंडी बैरियर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने की सूचना पर पहुंची डायल-112 टीम पर आरोपित योगेश कुमार भगत ने दाउली से हमला कर दिया। वाहन के शीशे टूटे और आरक्षक जीतेश कुमार ध्रुव घायल हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में जगदेव सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।